कांगो में भूस्खलन के कारण ढहि कोल्टन खदान : 200 लोगों की मौत , कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कांगो में भूस्खलन के कारण ढहि कोल्टन खदान : 200 लोगों की मौत , कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अंतर्राष्ट्रीय कांगो देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, गोमा। पूर्वी कांगो में एक प्रमुख कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढह जाने से कम से कम 200 लोग मारे गए। विद्रोहियों की इकाई ने शनिवार को यह जानकारी दी। विद्रोहियों की इकाई द्वारा नियुक्त उत्तरी किवू प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबेरे मुयिसा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि यह भूस्खलन बुधवार को रुबाया खदानों में हुआ जो विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ।

मुयिसा ने कहा, ”फिलहाल 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कुछ अब भी कीचड़ में फंसे हुए हैं और उन्हें निकाला नहीं जा सका है।” उन्होंने बताया कि घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें रुबाया कस्बे के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को घायलों को एंबुलेंस से निकटतम शहर गोमा ले जाया जाएगा। मुयिसा ने बताया कि उत्तरी किवू की विद्रोही इकाई द्वारा नियुक्त गवर्नर ने अस्थायी रूप से उस स्थान पर छोटे पैमाने के खनन कार्य पर रोक लगा दी और खदान के पास आश्रय बनाने वाले निवासियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। रुबाया पूर्वी कांगो के मध्य में स्थित है जो मध्य अफ्रीकी राष्ट्र का खनिज-समृद्ध हिस्सा है और दशकों से सरकारी बलों तथा रवांडा समर्थित एम23 सहित विभिन्न सशस्त्र समूहों की हिंसा से त्रस्त है।

ये भी पढ़े : तमिलनाडु में दिल दहला देने वाला कांड : 70 साल के किसान को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लगाई आग
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply