कर्नाटक के विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनी प्लेन खेत में क्रैश : दोनों पायलट ने कूद कर बचाई जान

कर्नाटक के विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनी प्लेन खेत में क्रैश : दोनों पायलट ने कूद कर बचाई जान

कर्नाटक देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, वियजवाड़ा। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक खेत में प्राइवेट ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। जमीन पर गिरने से पहले ही दोनों पायलट ने इजेक्ट कर लिया। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना बालेश्वर क्षेत्र मंगलुरु गांव में हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि यह रेड बर्ड एविएशन का एक प्राइवेट ट्रेनी एयरक्राफ्ट है। जो कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्लेन के इंजन में टेक्निकल खराबी आई थी। विमान के मुख्य पायलट कैप्टन कुणाल मल्होत्रा थे। मल्होत्रा रेडबर्ड एविएशन में असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर हैं। वहीं, ट्रेनी पायलट की पहचान गौतम शंकर पीआर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े : मुंबई में भागवत बोले- बीजेपी संघ का राजनीतिक दल नहीं, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं

सिविल एविएशन मंत्रालय ने कहा- दोनों पायलट सुरक्षित
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड का सेसना 172 विमान, वीटी-ईयूसी (एमएसएन-17265717) था। इसने बेलगावी एयरपोर्ट से 100 किमी पूर्व में बागलकोट के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की। इंस्ट्रक्टर और कैडेट दोनों सुरक्षित हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply