कमला हैरिस 2028 में फिर लड़ सकती हैं चुनाव, ट्रंप को जमकर कोसा, क्या अमेरिका को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रपति?

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका

एजेंसी, वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि वह 2008 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकती हैं। बीते शनिवार को एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस को आने वाले सालों में एक महिला राष्ट्रपति मिलेगी। हैरिस ने कहा कि उनकी राजनीतिक लड़ाई अभी तक खत्म नहीं हुई है। हैरिस ने कहा कि वह कभी भी सर्वे या पोल को देखकर अपने फैसले नहीं लेती हैं। डेमोक्रेटिक नेता कमला हैरिस 2024 के चुनाव में रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हार गईं थी। अमेरिका में बहुमत का आंकड़ा 270 इलेक्टोरल वोट है। ट्रंप ने साल 2024 के चुनाव में 277 इलेक्टोरल सीटें जीती थीं, जबकि भारतवंशी कमला को 226 वोट से संतोष करना पड़ा था। अमेरिका में संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक 2028 में डोनाल्ड ट्रंप तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, लेकिन कमला हैरिस ने तीन साल पहले सियासी अखाड़े में ताल ठोक दी है।

कमला ने ट्रंप को जमकर कोसा
कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि फेडरेल एजेंसियां सियासी तोता बनकर पॉलिटिकल सटायरिस्ट लोगों के पीछे पड़ गई हैं। हैरिस ने कहा कि ट्रंप की चमड़ी इतनी कमजोर है कि वह मजाक में की गई आलोचना तक बर्दाश्त नहीं पाते हैं। उन्होंने तो एक पूरा मीडिया आउटलेट बंद कराने का प्रयास किया। हैरिस ने आगे कहा कि कई लोग हैं, जिन्होंने पहले दिन ही उनके आगे घुटने टेक दिए। वह एक तानाशाह के सामने घुटने टेक रहे हैं। या तो वह सत्ता का सुख भोगना चाहते हैं या फिर कानूनी जांच से बचना चाहते हैं।

हैरिस के आरोप पर व्हाइट हाउस का जवाब
पूर्व उपराष्ट्रपति हैरिस के बयान पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अबीगैल जैक्सन ने कहा कि साल 2024 के नतीजों से ही उन्हें समझ लेना चाहिए था कि अमेरिकी लोगों को उनके बेतुके झूठों की परवाह नहीं है। जैक्सन ने कहा कि हो सकता है कि कमला समझ चुकी हैं कि अमेरिकी लोग उन पर भरोसा नहीं करते हैं इसलिए वह विदेशी मीडिया हाउसों के सामने अपनी शिकायतें रख रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप जो दूसरा कार्यकाल बखूबी चला रहे हैं, उनके समर्थक 2028 में भी उनकी दावेदारी चाहते हैं।

Leave a Reply