गणतंत्र दिवस पर साजिश नाकाम, कठुआ में जैश का आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

गणतंत्र दिवस पर साजिश नाकाम, कठुआ में जैश का आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में जैश का एक आतंकी ढेर कर दिया गया है। जम्मू के आईजीपी के मुताबिक बिलावर इलाके में इस एनकाउंटर को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ आतंकी बिलावर के घने जंगलों में छिपे हुए थे। जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर और सीआरपीएफ ने मिलकर जाल बिछाया और चारों तरफ से जंगल को घेर लिया। ऐसे में आतंकियों के भागने के रास्ते बंद हो गए।

जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि बिल्लावार इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादी को मार गिराया गया। जम्मू पुलिस प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बिल्लावार में सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक पाकिस्तानी जैश आतंकवादी को मार गिराया।” अधिकारियों ने मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान के रूप में की और बताया कि उसके पास से एम4 स्वचालित राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। जानकारी केम मुताबिक 2024 में फरवरी में उस्मान समेत अन्य 10 आतंकियों के ग्रुप ने जम्मू में घुसपैठ करवाई थी। इसमें फरमान, पाशा, आदिल और सैफुल्लाह नाम के आतंकी शामिल थे। आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ की खबर पहले ही आ गई थी। ऑपरेशन के दौरान जब जवानों और आतंकियों का आमना-सामना हो गया तब भीषण फायरिंग शुरू हो गई। पिछले साल मार्च में कठुआ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए थे। हाल ही में कठुआ के पास पाकिस्तान की सीमा पर ड्रोन भी मंडराते दिखे ते। इसके बाद सेना ने एंटी ड्रोन सिस्टम ऐक्टिव कर दिया। बीते कुछ दिनों से आए दिन इस तरह से पाकिस्तानी ड्रोन नजर आते हैं। हालांकि सेना की मुस्तैदी की वजह से वे भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हो पाते।

यह भी पढ़ें : उज्जैन में योग केंद्र की होगी स्थापना! मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल का फैसला
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply