एजेंसी, दावोस। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। बैठक में योग के वैश्विक प्रसार, आश्रमों और योग केंद्रों की स्थापना से जुड़े प्रयासों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, विशेष रूप से जर्मनी में, लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा होने के साथ-साथ आज वैश्विक स्वास्थ्य और चेतना से जुड़ा एक साझा मंच बन चुका है।
उज्जैन में स्थाई योग केंद्र स्थापित करने की मंशा भी व्यक्त की
यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल के प्रतिनिधियों ने उज्जैन में वर्ष 2027 में यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल आयोजित करने की योजना की जानकारी दी। यह सम्मेलन कालिदास अकादमी में प्रस्तावित है। इसमें विभिन्न देशों से योग, ध्यान और चेतना से जुड़े विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है। संगठन ने उज्जैन में स्थायी योग केंद्र स्थापित करने की मंशा भी व्यक्त की।
आध्यात्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य योग, आध्यात्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने वाले प्रयासों का समर्थन करने पर विचार करेगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री यादव ने डी-रीस्किंग द ग्रीन लीप, सब नेशनल ब्लू प्रिंट फॉर यूटिलिटी स्केल एनर्जी ट्रांजीशन विषय पर आयोजित उच्च स्तरीय राउंड टेबल मीटिंग में भागीदारी की।
-12 डिग्री वाला दावोस कैसे बना ताकतवर लोगों का पावर सेंटर
माइनस डिग्री तापमान और एक एनजीओ दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों को अपनी ओर कैसे खींच लेता है? यहां दुनिया की सरकारें क्यों जुटती हैं और किस मकसद से नेता, बिजनेस टाइकून और मीडिया एक ही छत के नीचे आते हैं? वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में क्या होता है और पूरी दुनिया की सत्ता का यहां क्यों जमावड़ा लगता है? बता दें कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम एक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन है। इसका हेडक्वार्टर जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है। ये हर साल दुनिया भर के लोगों और पॉलिटिकल और बिजनेस लीडर्स को एक साथ लाता है। ताकि ग्लोबल इकोनॉमी पर असर डालने वाले जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जा सके।
यह भी पढ़ें : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेज दिया कानूनी नोटिस! 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए यह कहा
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


