नेपाल के बैतड़ी में ओवरलोडिंग के कारण हुआ भीषण बस हादसा : बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 लोग घायल

नेपाल के बैतड़ी में ओवरलोडिंग के कारण हुआ भीषण बस हादसा : बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 लोग घायल

अंतर्राष्ट्रीय उत्तराखंड देश/प्रदेश नेपाल राष्ट्रीय

एजेंसी, बैतड़ी। ओवरलोडिंग के कारण बारात की एक बस काल बनकर 13 जिंदगियों को निगल गई। ये भीषण हादसा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में गुरुवार देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका 7 भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के भी परखच्चे उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर नेपाल प्रहरी भी रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक 13 लोग दम तोड़ चुके थे, जबकि 34 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए थे। टीमों ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू चलाते हुए घायलों को डंडेलधुरा और कोटिला के अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत अत्यंत नाजुक भी बताई जा रही है। हादसे से कोहराम मचा हुआ है।

इन्होंने गंवाई जान
बैतड़ी बस हादसे में केशवराज जोशी, अशोकराज जोशी, बसंत राज जोशी, विष्णु दत्त जोशी, नरेश जोशी, विशन दत्त जोशी, दीपक जोशी, किशन जोशी निवासी बजांग बित्थड़, केदारस्यूं निवासी मोहन देव भट्ट, बसंत राज रतला निवासी बजांग य पृथ्वी, पुष्पा अवस्थी निवासी बैतड़ी और सुशील जोशी निवासी बैतड़ी शामिल हैं। आरोपी बस चालक विरेंद्र बुढा को नेपाली प्रहरी ने हिरासत में लिया है। नेपाल प्रहरी के मुताबिक प्रथमदृष्ट्या हादसे का कारण ओवरलोडिंग प्रतीत हो रहा है। घायलों को उपचार के लिए धनगढ़ी भी भेजने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़े : राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विकास की नई ऊंचाइयां छूने के साथ युवा होता जा रहा है हमारा देश
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply