एनआईए ने तैयार की जांच रिपोर्ट, 150 लोगों से की गई पूछताछ, मिला पाकिस्तान कनेक्शन

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, श्रीनगर। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच रिपोर्ट को एनआईए ने तैयार कर ली है। मामले में करीब 150 लोगों से पूछताछ की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में आईएसआई, पाकिस्तान सेना की मिलीभगत सामने आ रही है। रिपोर्ट को जल्द ही गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि आतंकी लगातार पाक से कनेक्शन बनाए हुए थे। आपको बता दें कि पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। ये हमला बैसरन घाटी में हुआ था। एनआईए ने एफआईआर दर्ज कर हमले की जांच की। जिसका रिपोर्ट अब सामने अब सामने आ गई है। हमले में मारे गए पर्यटकों के परिवारों के भी बयान दर्ज किया गया है।

Leave a Reply