एग्जिट पोल : महाराष्ट्र व झारखंड में एनडीए की सरकार

नई दिल्ली प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधनों की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। महाराष्ट्र में महायुति को 137-157 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महाविकास अघाड़ी को 126-146 सीटें मिल सकती हैं। झारखंड में एनडीए को 42-47 सीटें मिलने की उम्मीद है।

भोपाल। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का फैसला अब ईवीएम में बंद है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ, जबकि झारखंड में 81 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए। महाराष्ट्र में 6 एग्जिट पोल में से 5 भाजपा नेतृ्त्व वाली महायुति की सरकार की बनने की संभावना जता रहे हैं। केवल एक ही जो उम्मीद जता रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र में बन सकती है। झारखंड में अभी तक 4 एग्जिट पोल्स सामने आए हैं। चारों में यह अनुमान बताया गया है कि झारखंड में भाजपा का ही मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठेगा

महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाली महायुति की बल्ले-बल्ले

महाराष्ट्र में मैट्रिज़ के एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की सरकार बनते दिख रही है। महायुति को 137 से 157 सीटें मिल रही हैं। महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने जा रही हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसीमहायुतिमहाविकास अघाड़ीअन्य
न्यूज 18 मैट्रिज150-170110-1308-10
पी-मराक137-157126-1468-10
चाणक्य स्ट्रेटजीज152-160130-1386-8
पीपुल्स पल्स175-19585-1127-12
इलेक्टोरल एज11815020
पोल डायरी122-18669-12112-29

झारखंड में एनडीए के सिर सज सकता है ताज

मैट्रिज़ के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भी भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का जलवा रह सकता है। 81 सीटों पर एनडी गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। एनडीए गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि जेएमएम कांग्रेस के आईएनडीआईए गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य दलों को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसीएनडीएयूपीएअन्य
भास्कर रिपोर्टर पोल37-4036-390-2
न्यूज 18 मैट्रिज42-4725-301-4
पी-मराक31-4037-4700
चाणक्य स्ट्रेटजीज45-5035-383-5
पीपुल्स पल्स44-5325-375-9
टाइम्स-नाउ-जेवीसी40-4430-401
एक्सिस माइ इंडिया255303

महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच टक्कर

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के महायुति गठबंधन ने महाविकास अघाड़ी (आईएनडीआईए) के खिलाफ अपनी ताकत लगाई है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) शामिल हैं। दोनों ही गठबंधन एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में जोरदार प्रचार अभियान चलाया।

झारखंड में आईएनडीआईए और एनडीए के बीच संघर्ष

झारखंड में भी आईएनडीआईए और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आईएनडीआईए में जेएमएम, कांग्रेस और राजद साथ हैं, जबकि एनडीए में भाजपा, आजसू, जेडीयू और लोजपा शामिल हैं। चुनावी परिणाम दोनों राज्यों में सत्ता के समीकरण को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

Leave a Reply