उमरिया जिले में अनियंत्रित होकर पलटी कमांडर जीप, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

उमरिया प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

नौरोजाबाद, उमरिया। उमरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कमांडर जीप के पलट जाने से दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान जान चली गई। कमांडर जीप पलटने के कारण मौके पर ही कल्याण सिंह पिता भगवान दीन सिंह उम्र 70 वर्ष की मौत हो गई। जबकि बूदा बाई उम्र 38 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई।

तीन लोग गंभीर : जीप पलटने की इस घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई है। वही तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कमांडर जीप पलटने के कारण मौके पर ही कल्याण सिंह पिता भगवान दीन सिंह उम्र 70 वर्ष की मौत हो गई, जबकि घटना में राम स्वरूप सिंह उम्र 45 वर्ष, राकेश सिंह उम्र 20 वर्ष, फगन सिंह उम्र 45 वर्ष एवं बूदा बाई उम्र 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से उमरिया जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ पर उपचार के दौरान बूदा बाई उम्र 38 वर्ष की मौत हो गई। घटना में घायल हुए बाकी लोगों का इलाज उमरिया चिकित्सालय में चल रहा है।

टायर फटने से हुई घटना : बताया गया है कि यह घटना उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गहिरा टोला के ग्राम नौसेमर मे हुई। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे कमांडर जीप का टायर फट जाने के कारण यह हादसा हुआ। टायर फटने से कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस कारण एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घयल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बाजार जा रहे थे ग्रामीण : प्राप्त जानकारी के ग्राम दुलहरी से लगभग 10 से 12 लोग कमांडर जीप क्रमांक एम पी 18 एम 3809 में सवार होकर घुलघुली बाजार जा रहे थे। लगभग 3 बजे जैसे ही कमांडर जीप नौसेमर पहुंची, तो अचानक कमांडर का अगला टायर फट जाने के कारण कमांडर अनियंत्रित होकर पलट गई। जहाँ घटना के बाद चारो तरफ चीख पुकार मच गई।

Leave a Reply