उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कांग्रेस कसा तंज, बोले- ‘जहां-जहां पांव पड़े राहुल के, तहां-तहां कांग्रेस का होगा बंटाढार’

प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश सतना

सतना/मैहर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रविवार को आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम मैहर में माता शारदा के दर्शन किए। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ‘जहां-जहां पांव पड़े राहुल गांधी के, तहां-तहां कांग्रेस का होगा बंटाढार’। इस मौके पर उनके साथ मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। सतना में पिछड़ा वर्ग का महा सम्मेलन आयोजित है। इस महा सम्मेलन में भाग लेने के लिए ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का यहां आगमन हुआ। माता शारदा से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने जहां राहुल गांधी पर उनकी न्याय यात्रा को लेकर कटाक्ष किया, वहीं भाजपा नीत गठबंधन का आंकड़ा 400 के पार पहुंचने की भी बत कही। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ चुकी है। मध्यप्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। यहां की सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। मैहर से केशव प्रसाद मौर्य हैलीकाप्टर द्वारा पिछड़ा वर्ग महा सम्मलेन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सतना रवाना हो गए।

Leave a Reply