उत्तर प्रदेश : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को एटीएस ने हिरासत में लिया, ISI का एजेंट होने का शक

उत्तर प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली: अवैध तरीके से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के खिलाफ पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरु कर दी है। यूपी एटीएस ने सीमा हैदर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और नोएडा में पूछताछ कर रही है। एटीएस ने सीमा को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान एटीएस सीमा से उन लोगों के बारे भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने पाकिस्तान से भारत आने में उसकी मदद की। इसके अलावा एटीएस सीमा-सचिन के बयान भी दर्ज कर सकती है। पिछले कुछ दिनों से सीमा और सचिन की लव स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। कुछ लोग सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने का शक जता रहे थे। इसे देखते हुए नोएडा पुलिस ने एक लेटर लिखकर सीमा हैदर मामले की जांच के लिए स्पेशल एजेंसी से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद यूपी एटीएस ने छानबीन शुरु कर दी है।

पाकिस्तानी एजेंट होने का शक
पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते नोएडा पहुंचने वाली सीमा हैदर पर आईएसआई का एजेंट होने का शक है। इससे पहले भी पाकिस्‍तानी जासूस होने की आशंका में सीमा को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। एटीएस ने सीमा के आईडी कार्ड, हाईकमीशन को भेजे हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक आईबी से मिले इनपुट के अनुसार सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार हैं। वहीं सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सैनिक है। इसके बाद सीमा पर आईएसआई के एजेंट होने का शक और बढ़ गया है। एटीएस यह भी पता लगाएगी कि इन दुबई से भारत आने तक सीमा की मदद करने वालों में कौन-कौन लोग शामिल थे।

ऐसे भारत पहुंची सीमा हैदर
पाकिस्‍तान की रहने वाली सीमा और ग्रेटर नोएडा के सचिन के बीच ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया। इस गेमिंग एप पर दोनों ने नंबर एक्‍सचेंज कर लिए। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहद पार कर भारत चली आई। सीमा हैदर पहले पाकिस्तान से दुबई गई। फिर दुबई से नेपाल पहुंची और नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा अपने प्रेमी सचिन के पास आ गई। उसने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा के साथ शादी कर ली है।

Leave a Reply