सूरत में बाढ़ में गर्भवती महिला का रेस्क्यूअहमदाबाद में ड्रेनेज में गिरा युवक, मौतअहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात
नई दिल्ली/अहमदाबाद/कुल्लू/ नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ| मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर चुका है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। अहमदाबाद में बारिश के पानी के बहाव में आकर एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया। 9 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया। सूरत का गीतानगर इलाका 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला को फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। वहीं वडोदरा में भारी बारिश के चलते अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लग गया। देश में एमपी, राजस्थान और गुजरात समेत सभी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल में हुआ है। कुल्लू जिले में एक दिन पहले 5 जगह- जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 से ज्यादा लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान सैंज में जीवा नाला के नजदीक एनएचपीसी के प्रोजेक्ट साइट पर हुआ। यहां गुरुवार दोपहर तक 4 और लोगों के शव बरामद हुए। बताया जा रहा है 15 से 20 लोग बह गए हैं, लेकिन इनकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जिलों में तेज बारिश हो रही है। अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूर्वी क्षेत्र के मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। मध्यप्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इंदौर में बारिश से अंधेरा छा गया। जबलपुर-विदिशा में घरों में पानी घुस गया। राजस्थान के अलवर में बांध पर सेल्फी ले रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। जयपुर, सीकर-नागौर समेत 6 जिलों में तेज बारिश हुई। उधर हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के होरनगढ़ गांव में बादल फटने के एक दिन बाद राहत कार्य जारी है। यहां कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। वडोदरा में गुरुवार को बारिश हुई। शहर के नजदीक से गुजरने वाले अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम्बुवा ब्रिज रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण 15 किमी लंबा जाम लग गया। सूरत में भी लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बाढ़ के हालात हैं। गीतानगर इलाका 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला काे फायर बिग्रेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। राजस्थान के कोटा बैराज में कुछ युवा तेज बहाव वाले पानी में एक्सरसाइज करते दिखे। राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। बांसवाड़ा में बीते 24 घंटे में करीब 8 इंच बारिश हुई। गुजरात के नवसारी में बुधवार को रात भर हुई बारिश के कारण चिखली तालुका के अमधरा गांव में बाढ़ आ गई। जिसके चलते प्राइमरी स्कूल में पानी भर गया। स्कूल का फर्नीचर और ब्लैकबोर्ड पानी में डूब गया। हिमाचल में कुल्लू के जीवा नाला में बादल फटने से सैंज घाटी में एनएचपीसी के प्रोजेक्ट को नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कुल्लू और कांगड़ा में 5 जगह बादल फटने से नदी-नालों में बाढ़ आ गई थी। इसमें 9 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। केदारनाथ रूट में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ। सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग बंद हो गया। यहां कई यात्री फंसे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने 1269 टूरिस्ट को रेस्क्यू किया। मार्ग को ठीक करने का काम जारी है। जम्मू-कश्मीर के डोडा भद्रवाह रास्ते पर प्रानू के पास अचानक बाढ़ आने से वाहन फंस गए। एक कार और स्कूटी मलबे में दब गई। वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर तक जाने वाला नया मार्ग भी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से बंद हो गया। बारिश के पानी के बहाव में एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया। दमकल विभाग ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेनेज लाइन से 200 फीट दूर उसका शव बरामद किया। इस सीजन में अब तक शहर में 6:03 इंच बारिश हो चुकी है। गुजरात में नवसारी के चिखली में तेज बारिश के चलते कावेरी नदी उफान पर है। तट पर स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर पानी में आधा डूब गया है। बारिश के पानी के बहाव में एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया। दमकल विभाग ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेनेज लाइन से 200 फीट दूर उसका शव बरामद किया। इस सीजन में अब तक शहर में 6:03 इंच बारिश हो चुकी है। यूपी के सहारनपुर में बारिश के बाद सहरसा नदी में बाढ़ आ गई है। पुल के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है। एक ट्रैक्टर नदी पार करते समय फंस गया। लोगों ने रेस्क्यू कर ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।