उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पावर प्रोजेक्ट टनल में फंसे 11 कर्मचारी : राजस्थान, पंजाब में दीवार ढही, 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड जम्मू-कश्मीर नई दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

एजेंसी, पठानकोट/देहरादून/दिल्ली/मुंबई, यूपी| उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बारिश के चलते धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल पर लैंडस्लाइड हो गई। 19 कर्मचारी अंदर फंस गए थे, जिनमें से 8 को बाहर निकाल लिया गया है। 11 को निकालने का काम जारी है। उधर मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सितंबर में उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। अगले महीने राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में सामान्य (167.9 मिमी) से ज्यादा बारिश होगी। उधर पंजाब के आठ जिलों में भारी बारिश के बाद 1018 गांवों में बाढ़ की स्थिति है।

बाढ़-बारिश में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है| वहीं मानसा के जवाहरके गांव में बारिश के कारण ईंट भट्ठे के गोदाम की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। उधर राजस्थान के हनुमानगढ़ में स्थित भटनेर दुर्ग की दीवार बारिश की वजह से ढह गई। हेल्थ डिपार्टमेंट और अन्य विभागों ने कर्मचारियों की छुटि्टयां कैंसिल कर दी।

राजस्थान के 26 जिलों मे तेज बारिश का यलो अलर्ट

सिरोही, पाली और जालोर में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले शनिवार देर रात जयपुर शहर करीब एक घंटे तक तेज बरसात हुई। इससे शहर ही सड़कें एक बार फिर लबालब हो गईं। सीकर में भी रात 11 बजे बाद तेज बारिश हुई। जिले के फतेहपुर में करीब 10 घंटे तक रुक-रुककर बरसात हुई।

पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में

कुल 1018 गांव प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर और खेत पानी में डूब गए हैं। घरों से लेकर फसलों तक को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव कार्यों में सरकार, एनडीआरएफ की 11 टीमें और चार जिलों में सेना की टीमें जुटी हुई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर शामिल हैं।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर घट रहा 

वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। लेकिन, जहां से जलस्तर घट रहा है, वहां अब गंदगी देखने को मिल रही है। 3 cm प्रति घंटे की रफ्तार से पानी कम हो रहा है। मौजूदा समय में गंगा का जलस्तर 70 मीटर है। ये चेतावनी बिंदु से 26cm नीचे है। काशी के गंगा घाट आने वाले पर्यटक निराश होकर लौट रहे। क्योंकि, वह घाट नहीं घूम पा रहे हैं।

Leave a Reply