रेजा पहलवी

ईरान : रेजा पहलवी की सेना से अपील, बोले- ना करें हथियारों का इस्तेमाल

अंतर्राष्ट्रीय ईरान

एजेंसी, तेहरान। ईरान : रेजा पहलवी की सेना : ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। राजधानी तेहरान की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी उमड़ पड़े हैं। विरोधी प्रदर्शन उग्र हो गया है और प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर आगजनी की है। पूरे ईरान में तनाव बढ़ता जा है। बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते पूरे ईरान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। प्रदर्शन आर्थिक संकट, महंगाई और मुद्रा की गिरावट के खिलाफ शुरू हुए थे, लेकिन अब ये पूरे देश में शासन-विरोधी आंदोलन में बदल चुके हैं। ईरान से जुड़े हर अपडेट के लिए इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ बने रहें।

खामेनेई के खिलाफ लग रहे नारे
ईरान के 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन की आग फैल चुकी है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। खामेनेई के खिलाफ नारे लग रहे हैं। ईरान में चल रही हिंसा में अब तक 45 लोगों की मौत हो गई है जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। तेहरान एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है और सेना को अलर्ट पर रखा गया है।

ईरानी लोगों का संदेश साफ है
ईरान की जानी-मानी एक्टिविस्ट और पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को सपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों का संदेश साफ है, लोग इस सरकार को नहीं चाहते है।

ये भी पढ़ें : अटलांटिक महासागर में हाई-वोल्टेज ड्रामा…अमेरिका ने जब्त किया रूसी झंडे वाला तेल टैंकर

पूरे देश में फैले प्रदर्शन
ईरान के इस्लामिक शासन के खिलाफ तेहरान में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। प्रदर्शनकारी निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। ईरान की खराब अर्थव्यवस्था को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गए हैं।

ईरान में क्यों भड़के लोग
ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, आर्थिक संकट और दबाव के खिलाफ हो रहे हैं। कई प्रांतों में प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदल गए, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत और हजारों की गिरफ्तारी हुई है। विरोध पिछले 13 दिनों से जारी हैं और अब पूरे देश में फैल चुके हैं, जहां लोग शासन के खिलाफ “डेथ टू द डिक्टेटर” जैसे नारे लगा रहे हैं।

पहलवी ने जताया ट्रंप का आभार
रेजा पहलवी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि लाखों ईरानी लोगों ने अपनी आजादी की मांग की, लेकिन शासन ने इसके जवाब में सभी संचार माध्यमों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने शासन को जवाबदेह ठहराने का वादा दोहराया है। साथ ही उन्होंने यूरोपीय नेताओं से अपील की है कि वो ट्रंप के कदम पर चलें, चुप्पी तोड़ें और ईरानी लोगों का मजबूती से समर्थन करें।

पहलवी ने क्या किया?
आंदोलन के प्रति सहानुभूति रखने वाले सैनिकों से संपर्क के लिए पहलवी ने 6 महीने पहले एक प्लेटफॉर्म भी बनाया था। पहलवी का कहना है कि अब तक हजारों लोग वहां रजिस्टर कर चुके हैं। माना जा रहा है कि ईरान की सेना में भी कुछ लोग पहलवी के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं और यह ईरान की मौजूदा सत्ता के लिए चिंता की बात हो सकती है।

सेना से पहलवी ने क्या कहा?
निर्वासित ईरान के क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने ईरान की सेना से कहा है कि वो तय करें कि वो ‘इतिहास के किस तरफ’ खड़े होना चाहते हैं, जुल्म करने वालों (ईरान की इस्लामी सरकार) के साथ या लोगों के साथ। उन्होंने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक का पतन तय है, और यह सिर्फ समय की बात है। उन्होंने सुरक्षाबलों से अपील की है कि वो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपने हथियारों का इस्तेमाल ना करें, बल्कि उनकी रक्षा करें।

क्या बोले अमेरिका के उपराष्ट्रपति?
ईरान में हो रहे प्रदर्शनों पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि हम ईरानी जनता सहित दुनिया भर में उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं जो अपने अधिकारों की वकालत कर रहे हैं।

कितने लोगों की हुई मौत
ईरान की सरकार ने देश में टेलीग्राम चैनल को भी ऑफलाइन कर दिया है। प्रदर्शनों में अब तक 41 लोग मारे गए हैं जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

ट्रंप ने दी ईरान को धमकी
ईरान में भड़के विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों को मारा गया तो अमेरिका हमला करेगा।

ईरान में इंटरनेट सेवाएं बंद
ईरान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कई जगहों पर लैंडलाइन टेलिफोन लाइनें काट दी गई हैं। देश में लैंडलाइन और मोबाइल पर बात करना संभव नहीं हो पा रहा है। विरोध प्रदर्शनों के बीच निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने सरकार की सख्ती का विरोध किया है।

ईरान में तेज हुए विरोध प्रदर्शन
ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की अपील के बाद हजारों लोग अपने घरों से निकले हैं विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए हैं। इस दौरान तेहरान समेत कई शहरों में गोलीबारी और आगजनी भी हुई है।

Leave a Reply