इंडिगो

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स का इस्तीफा, अब राहुल भाटिया संभालेंगे एयरलाइन की कमान

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में इस बड़े बदलाव की जानकारी दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले तीन महीनों से इंडिगो को अपने परिचालन में काफी दिक्कतों और रुकावटों का सामना करना पड़ रहा था। बयान के अनुसार, जब तक नए सीईओ की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक एयरलाइन के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया अंतरिम व्यवस्था के तौर पर कंपनी के प्रबंधन और कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़े : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला, बोले- वेश संन्यासी का पर काम राक्षसों जैसा

इंटरग्लोब एविएशन के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने इस बदलाव पर कहा कि राहुल भाटिया एयरलाइन के प्रबंधन को संभालने के लिए वापस लौट रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य कंपनी की कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाना तथा संचालन की गुणवत्ता में सुधार करना है। साथ ही, वे ग्राहकों को बेहतर देखभाल, भरोसेमंद सेवा और एक पेशेवर अनुभव देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और पुख्ता करेंगे। बता दें कि इंटरग्लोब एविएशन ही इंडिगो ब्रांड नाम से हवाई सेवाओं का संचालन करती है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply