इंदौर। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस समय अपनी बेटी आयरा खान की शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आयरा की वेडिंग डेट सामने आई है। तभी से लेकर आयरा और उनके मंगेतर नुपुर शिखरे चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब आयरा और नुपुर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि पिछले काफी समय से आयरा और नुपुर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बीते साल नवंबर में कपल ने सगाई की, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।


