मुंबई| आमिर खान की बेटी आयरा की रिसेप्शन पार्टी जारी है। महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे कपल को आशीर्वाद देने जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुके हैं। सलमान खान ने भी एंट्री ले ली है। मुकेश अंबानी भी पत्नी नीता अंबानी के साथ कार्यक्रम में शरीक हुए। कुछ देर पहले रणबीर कपूर भी नजर आए। इसके अलावा मनसे प्रमुख राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, साउथ स्टार सूर्या, हेमा मालिनी, सचिन तेंदुलकर, अनिल कपूर, जया बच्चन और आशुतोष गोवारिकर सहित कई मेहमान वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। सायरा बानो, रेखा और हेमा मालिनी तीनों लीजेंड्री एक्ट्रेसेस एक साथ नजर आईं। माधुरी दीक्षित भी पति के साथ वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं।
सबसे पहले आमिर खान बेटे जुनैद और आजाद के साथ कुछ देर पहले मीडिया से मिलने आए थे। उसके बाद आयरा-नुपुर का कपल फोटोशूट हुआ। फंक्शन मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रहा है। करीब 2500 मेहमान इस फंक्शन में शिरकत कर रहे हैं। बीते 3 जनवरी को आयरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद 10 जनवरी को उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग भी की। यह दोनों फंक्शंस पूरी तरह प्राइवेट थे, इसमें फैमिली और करीबी लोग ही मौजूद रहे।


