आईपीएल 2026

आईपीएल 2026 के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव : 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ और 31 मई को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

क्रिकेट खेल देश/प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय

एजेंसी, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का नया सत्र अब दो दिन की देरी से यानी 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। इससे पहले दिसंबर 2025 में आईपीएल की ओर से सभी टीमों को जानकारी दी गई थी कि आगामी संस्करण 26 मार्च से शुरू होगा। हालांकि, अब इसकी शुरुआती तारीख को बदलकर 28 मार्च कर दिया गया है, जबकि खिताबी मुकाबला 31 मई को आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़े : निशांत कुमार का राजनीतिक शंखनाद : जेडीयू की थामी कमान, पिता नीतीश के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

आईपीएल की संचालन परिषद अगले हफ्ते 2026 के पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक कर सकती है। माना जा रहा है कि तारीखों में यह बदलाव असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण किया गया है। इन चुनावों का सीधा असर कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदानों पर पड़ सकता है। साथ ही असम की राजधानी गुवाहाटी, जो राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदान है, वहां के मैचों पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मैदान पर उतरेगी।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply