आईपीएल-16 : गुजरात को 15 रन से हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स 10वीं बार फाइनल में

क्रिकेट खेल तमिलनाडु राष्ट्रीय राष्ट्रीय

चेन्नई| चेन्नई सुपरकिंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्‍करण के फाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार को क्वालिफायर-1 मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को 15 रन से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने निधारित 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। 173 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने सबसे ज्यादा 10वीं बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है। इस मैच में हार के बावजूद गुजरात की टीम फाइनल की रेस में बरकरार है। गुजरात को अब बुधवार को होने वाले एलिमिनिटेर-1 की विजेता टीम से खेलना होगा। इस एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है।

मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में गुजरात ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। चेन्‍नई ने संभलकर पारी की शुरुआत की। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना नुकसान के 49 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे ने पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 7वें ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप की। यह इस सीजन दोनों के बीच 50 से ज्यादा रन की 8वीं पार्टनरशिप है। दोनों 2 सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर चुके हैं।

ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने 36 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक लगाया। गायकवाड 60 रन बनाकर आउट हुए। डेवोन कॉन्वे 34 बॉल पर 40 रन बनाए। रविंद जडेजा ने 16 गेंद पर 22 रन की पारी खेली। अवांती रायडू और अजिक्‍य रहाणे ने 17-17 रन का योगदान दिया। कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी एक रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात से मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राशिद खान, दर्शन नालकंडे और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।

173 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने तीसरे ही ओवर में ऋद्धिमान साहा का विकेट गंवा दिए। नंबर-3 पर हार्दिक पंड्या बैटिंग करने आए। लेकिन 7 बॉल में 8 ही रन बनाकर आउट हो गए। टीम 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 41 रन ही बना सकी। शुभमन गिल ने अपनी टीम को संभालने का प्रयास किया। गिल ने 38 बॉल पर 42 रन बनाए। इसके अलावा राशिद खान ने 16 बॉल पर 30 रन का योगदान दिया। समय-समय पर विकेट गिरते रहे। रविंद्र जडेजा ने काफी किफायती गेंदबाजी की। जडेजा अपने स्‍पेल के चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके।

Leave a Reply