अल फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार : धोखाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

अल फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार : धोखाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दिल्ली। दिल्ली में विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की शिकायत पर दर्ज दो प्राथमिकी के आधार पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अल फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कार्यवाही शुरू करने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद अपराध शाखा ने निजी विश्वविद्यालय के कामकाज से संबंधित कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के संबंध में मामले दर्ज किए थे। अधिकारी ने बताया कि सिद्दीकी को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़े : ईरान और अमेरिका के बीच कल ओमान में होगी वार्ता- ईरानी मीडिया
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply