अमेरिका ने भारतीयों को दी बड़ी सौगात, 88 लाख के एच-1बी वीजा नियम में राहत

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। अमेरिका में रहने वाले भारतीय टेक प्रोफेशनल्स और छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में लागू किए गए 1 लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) के नए एच-1बी वीजा शुल्क से कई श्रेणियों के लोगों को छूट देने की घोषणा की है। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज  ने स्पष्ट किया है कि यह भारी-भरकम फीस केवल नए विदेशी आवेदकों पर लागू होगी। जो लोग पहले से अमेरिका में वैध वीजा पर रह रहे हैं – जैसे कि एफ-1 स्टूडेंट वीजा धारक, एल-1 इंट्रा-कंपनी ट्रांसफरी और मौजूदा एच-1बी वीजा धारक – उन्हें यह शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे आवेदक जो अपने वीजा का नवीनीकरण या विस्तार करा रहे हैं, वे भी छूट के पात्र होंगे।

किन लोगों को मिलेगी राहत?
यूएससीआईएस के अनुसार, 21 सितंबर 2025 से पहले जमा किए गए किसी भी आवेदन पर यह नई फीस लागू नहीं होगी। इसके अलावा, मौजूदा एच-1बी वीजा धारक बिना किसी अतिरिक्त शर्त के अमेरिका के भीतर और बाहर यात्रा कर सकते हैं। वहीं, जो अंतरराष्ट्रीय छात्र एफ-1 वीजा से एच-1बी वीजा में बदलाव कर रहे हैं, उन्हें भी राहत मिलेगी।

लगभग 70% हिस्सेदारी भारतीयों की
इस फैसले से भारतीय पेशेवरों की चिंताएं काफी हद तक कम हो गई हैं। एच-1बी वीजा प्रोग्राम में लगभग 70% हिस्सेदारी भारतीयों की है, जो अमेरिकी टेक और सर्विस सेक्टर में काम कर रहे हैं। फिलहाल करीब 3 लाख भारतीय इस वीजा पर अमेरिका में कार्यरत हैं। नई गाइडलाइंस से उनके करियर और भविष्य को नई स्थिरता और सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply