अमेरिका के साथ तनाव के बीच रूस पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भारत-रूस के बीच हो सकता है बड़ा तेल समझौता

अंतर्राष्ट्रीय नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय रूस

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी थी। इसी बीच, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मंगलवारको रूस पहुंचे। रूसी मीडिया ‘द मॉस्को टाइम्स’ के अनुसार, भारत और रूस के बीच तेल को लेकर एक बड़ा समझौता हो सकता है। रूस की समाचार एजेंसी टीएसएसएस के हवाले से खबर है कि डोभाल 7 अगस्त को रूसी अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इन बैठकों में तेल खरीद को लेकर एक अहम करार पर चर्चा संभव है। इसके अलावा, डोभाल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष भारत की तेल खरीद नीति और रणनीति को स्पष्ट करेंगे। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी अगले सप्ताह रूस का दौरा कर सकते हैं।

ट्रंप ने भारत को क्यों दी टैरिफ की धमकी?
ट्रंप ने भारत और रूस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि भारत रूस से तेल खरीदकर युद्ध को बढ़ावा दे रहा है, क्योंकि रूस इस कमाई को युद्ध में उपयोग कर रहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया, तो उस पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। वर्तमान में ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है। भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापारिक समझौता भी होने की बात चल रही है, लेकिन यह अभी अंतिम रूप नहीं ले सका है।

भारत है दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार
चीन के बाद भारत दुनिया में तेल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है। भारत अपनी तेल जरूरतों का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा रूस से खरीदता है। अमेरिका पहले भी रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को चेतावनी दे चुका है। अब टैरिफ बढ़ाने की बात सामने आ रही है। इस बीच एक सकारात्मक खबर यह है कि रूस भारत को तेल खरीद में छूट दे सकता है, जिससे भारत को सस्ते दामों पर तेल मिल सकता है।

Leave a Reply