शिप्रा में गिरी कार, थाना प्रभारी के बाद सब-इंस्पेक्टर का शव मिला, लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश जारी

उज्जैन देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, उज्जैन| मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात शिप्रा नदी पर बने बिना रैलिंग के पुल से एक कार नदी में गिर गई थी। रात में रेस्क्यू ऑपरेशन चला, पर कार समेत सवारों का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन एक बार फिर शुरु हुआ, जिसमें एनडीआरएफ की टीम को कार में फंसा उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद हुआ, जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। वहीं, खबर सामने आई है कि, हादसे का शिकार गुए सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव भी बरामद कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि, कार में थाना प्रभारी के साथ कार में सवार दोनों पुलिसकर्मियों के नाम एसआई मदनलाल निनामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल बताए जा रहे हैं। एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि, तीनों पुलिसकर्मी उज्जैन से चिंतामन के लिए निकले थे। वे गुराड़िया सांगा गांव से एक महिला के लापता होने के मामले में जांच करने गए थे। लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। रात 12 घंटे से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम बोट से और ड्रोन से कार की सर्चिंग कर रहे हैं। रात डेढ़ बजे अंधेरा ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। लेकिन, सुबह 6 बजे दोबारा से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कार नदी में कैसे गिरी, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना ने पुलिस महकमे को सकते में डाल दिया है।

Leave a Reply