बीसीसीआई का विराट और रोहित को बड़ा झटका : कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की ए प्लस कैटेगरी में नहीं मिला स्थान

बीसीसीआई का विराट और रोहित को बड़ा झटका : कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की ए प्लस कैटेगरी में नहीं मिला स्थान

क्रिकेट खेल देश/प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय

एजेंसी, मुंबई। टेस्ट और टी 20 से संन्यास ले चुके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अनुबंध सूची में ए प्लस से बी वर्ग में खिसक गए हैं। इस बार किसी भी खिलाड़ी का नाम ए प्लस वर्ग में नहीं है। टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आलराउंडर रवींद्र जडेजा केंद्रीय अनुबंध के ए वर्ग में रखे गए हैं जबकि टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव बी वर्ग में हैं।

ये भी पढ़े : इंदौर में दूषित पानी से 33वीं मौत : 70 वर्ष के अलगूराम यादव ने तोड़ दिया दम

बीसीसीआई ने साल 2025-26 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची को मंजूरी दी जिसमें कुल 30 पुरुष खिलाड़ियों को जगह दी गई है : पुरुष खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध सूची ए वर्ग: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
बी वर्ग: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, रिषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर।
सी वर्ग: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरैल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply