मुंबई को लगा सातवां झटका, टिम डेविड के बाद नबी भी आउट, तिलक क्रीज पर मौजूद

क्रिकेट खेल

नई दिल्ली / आज आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए हैं।

लाइव अपडेट

तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तिलक वर्मा का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। उन्होंने इस सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया है। इसके लिए उन्होंने 25 गेंदों का सहारा लिया। आईपीएल में यह तिलक का छठा अर्धशतक है। 26 गेंदों में वह 51 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, उनका साथ 10 गेंदों में 18 रन बनाकर टिम डेविड दे रहे हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 187/5 है।

रसिख दार सलाम ने मुंबई को एक ओवर में दिए दो झटके

रसिख ने मुंबई को पारी के 13वें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले हार्दिक पांड्या को आउट किया जो 46 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए नेहल वढेरा को गेंदबाज ने आउट करदिया। वह सिर्फ चार रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 38 गेंदों में 113 रनों की जरूरत है।

हार्दिक-तिलक के बीच पनप रही साझेदारी

हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। 20 गेंदों में 38 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में 29 रन और तिलक वर्मा आठ गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। पारी के नौवें ओवर में पांड्या ने 19 रन बटोरे। उन्होंने कुलदीप के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का लगाया।

पावरप्ले में मुबंई ने खोए तीन विकेट

पावरप्ले की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। खलील अहमद ने छठे ओवर में 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आउट किया। वह 13 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाने में कामयाब हुए। इससे पहले खलील ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। वहीं, मुकेश कुमार ने ईशान किशन का विकेट चटकाया। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 65/3 है। 

मुंबई को लगा दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका मुकेश कुमार ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। युवा बल्लेबाज 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 92 गेंदों में 212 रनों की जरूरत है।

मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई को पहल झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह सिर्फ आठ रन बनाकर लौटे। खलील अहमद ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पूर्व कप्तान को होप के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव पहुंचे हैं।

मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हुई

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने को मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर लिजाद विलियम्स फेंक रहे हैं।

दिल्ली ने मुंबई को दिया 258 रनों का लक्ष्य

दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में यह दिल्ली द्वारा तैयार किया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और छह छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। इसके अलावा पोरेलने 36 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए शाई होप और ऋषभ पंत के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई जिसे वुड ने तोड़ा। हो 17 गेंदों में 41 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, कप्तान दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाने में कामयाब हुए। पंत और स्टब्स के बीच 55 रनों की पार्टनरशिप हुई। स्टब्स 25 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में वुड, बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को एक-एक विकेट मिला।

पंत 29 रन बनाकर आउट हुए

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत सातवीं बार जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। इस मुकाबले में बल्लेबाज 29 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए स्टब्स के साथ 55 रनों की साझेदारी निभाई। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 240/4 है।

शाई होप 41 रन बनाकर लौटे पवेलियन

शाई होप 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ल्यूक वुड ने तिलक वर्मा के हाथों अपना शिकार बनाया। होप ने 241.17 के स्ट्राइक रेट से पांच छक्के लगाए। पंत और होप के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ट्रिस्टन स्टब्स उतरे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 181/3 है।

पोरेल 36 रन बनाकर आउट

अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली को दूसरा झटका लगा। उन्हें मोहम्मद नबी ने 127 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाने में कामयाब हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शाई होप मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 128/2 है।

दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पीयूष चावला ने दिया। उन्होंने अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे जैक फ्रेजर मैकगर्क को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। पहले विकेट के लिए मैकगर्क ने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाई होप उतरे हैं।

पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर 92/0

पावरप्ले में दिल्ली की अच्छी शुरुआत हुई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे जैक फ्रेजर मैकगर्क अलग रफ्तार से बल्लेबाजी करते देखा जा रहा है। 24 गेंदों में उन्होंने 78 रनों का निजी स्कोर तैयार किया है। वहीं, पोरेल 11 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 92/0 है।

मैकगर्क ने जड़ा अर्धशतक

दिल्ली के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे जैक फ्रेजर-मैकगर्क दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदों का सामना करके सबसे तेज 50 रन
15 फ्रेजर मैकगर्क बनाम सनराइजर्स हैदरबाद दिल्ली 2024
15 फ्रेजर मैकगर्क बनाम मुंबई इंडियंस दिल्ली 2024*
17 सी मॉरिस बनाम गुजरात लॉयंस, दिल्ली 2016
18 आर पंत बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े 2019
18 पी शॉ बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद 2021

टी20 क्रिकेट में दो बार 15 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
आंद्रे रसेल
सुनील नरेन
जेक फ्रेजर मैकगर्क

तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 55/0

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में दमदार शुरुआत की है। जैक फ्रेजर मैकगर्क अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह 14 गेंदों में 46 रन और अभिषेक पोरेल सात रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 55/0 है।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए दिल्ली कैपिटल्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर ल्यूक वुड फेंक रहे हैं।

मुंबई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में एमआई एक बदलाव के साथ उतरेगी। गेराल्ड कोएत्जी की जगह ल्यूक वुड को मौका मिला है। वहीं, दिल्ली की प्लेइंग 11 में कुमार कुशाग्र की एंट्री हुई है। उन्हें पृथ्वी शॉ की जगह मौका मिला है। इसके अलावा लिजाद विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें एनरिक नॉर्त्जे की जगह टीम में एंट्री मिली है।

दिल्ली बनाम मुंबई हेड टु हेड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई ने पांच और दिल्ली ने छह मैच जीते हैं। 

फ्रेजर के रूप में दिल्ली को मिला मजबूत बल्लेबाज

शीर्ष क्रम में जैक फ्रेजर के रूप में अच्छा बल्लेबाज मिल गया, जो पावरप्ले को भुना सकता है। पिछले मैच में वॉर्नर की जगह शाई होप को उतारा गया था, लेकिन वह मौका नहीं भुना सके। हालांकि, इस मैच से भी वॉर्नर बाहर हो चुके हैं। उनके अलावा ईशांत शर्मा भी खेलते नहीं दिखेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा की दिल्ली टीम मैनेजमेंट होप पर विश्वास दिखाता है या फिर गुलबदीन नईब जैसे पावर हिटर को खिलाता है। दूसरी ओर खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने अपने अगले चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की है, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मिली नौ विकेट की हार से टीम का मनोबल प्रभावित हुआ होगा। मुंबई पलटन फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसके छह अंक हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा। इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय।

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद। इम्पैक्ट सब: रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार।

Leave a Reply