नागपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली

महाराष्ट्र राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| लोकसभा चुनाव 2024 के बीच नागपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मेल आईडी पर एक ईमेल 10 बजे के करीब भेजा गया। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले की जानकारी एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों को की गई। नागपुर के सोनेगांव पुलिस स्टेशन में भी इसकी शिकायत की जाएगी।ई मेल से धमकी मिलने की पुष्टि एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रुई ने की और कहा कि सुबह ऑफिस समय में ही ये मेल भेजा गया। कई एयरपोर्ट को इस तरह के मेल किए गए हैं। ई मेल मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट पार्किंग स्थल पर सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट के चारों तरफ गश्त की जा रही है।

Leave a Reply