कैबिनेट का बड़ा फैसला , 4 नए रेलवे लाइन की मंजूरी, कृषि क्षेत्र में हुआ अहम ऐलान

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी,  नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने कृषि और रेलवे क्षेत्र में कुल 6 बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमें दो कृषि से संबंधित और चार रेलवे से जुड़ी हैं। इन घोषणाओं का उद्देश्य देश के सहकारी संस्थानों को मजबूत बनाना और रेलवे नेटवर्क को बेहतर करना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें 6 प्रमुख निर्णय हैं, जिनमें से दो किसानों से संबंधित हैं और चार विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने पर केंद्रित हैं।

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को सशक्त बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को सशक्त बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे लगभग 13 हजार सहकारी समितियों और करीब 3 करोड़ सदस्यों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एनसीडीसी (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम) सहकारी समितियों को लोन प्रदान करता है। आज ‘सहायता अनुदान’ के माध्यम से इसकी पूंजी बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दी गई है। ये लोन करीब 8.25 लाख सहकारी समितियों को जाते हैं, जिनके 29 करोड़ सदस्य हैं और 94% किसान इससे जुड़े हैं। एनसीडीसी द्वारा दिए गए लोन की रिकवरी दर करीब 99.8% है। नेट एनपीए शून्य है। इस प्रकार की वित्तीय सहायता प्रणाली का और विस्तार करने के लिए सरकार 4 वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी, जैसा कि आज कैबिनेट ने मंजूरी दी है। 500 करोड़ रुपये से कुल 20,000 करोड़ रुपये की लैंडिंग संभव होगी।

प्रधानमंत्री कृषि संपदा योजना को मजबूती
प्रधानमंत्री कृषि संपदा योजना को सुदृढ़ करने के लिए भी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6520 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से 50 मल्टी प्रोडक्ट फूड इरैडिएशन सेंटर और 100 फूड टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी, जो खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता को बढ़ावा देंगी।

रेलवे क्षेत्र में चार बड़ी योजनाएं
रेलवे क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें शामिल हैं:……. इटारसी से नागपुर के बीच चौथा रेलवे लाइन निर्माण।……. अलुआबारी रोड से न्यू जलपाईगुड़ी तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का निर्माण। यह क्षेत्र ‘चिकन नेक’ के नाम से जाना जाता है और रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।…….. छत्रपति सहाजी नगर से प्रभानी के बीच रेलवे लाइन का डबलिंग कार्य।

Leave a Reply