ओडिशा में पुलिस वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर : 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल

ओडिशा में पुलिस वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर : 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल

ओडिशा देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, झारसुगुड़ा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में पुलिस की बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा रविवार सुबह 4 बजे झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास हुआ। पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण घायल पुलिसकर्मी उसी में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला था।

ये भी पढ़े : शिखर धवन ब्याह लाए आयरिश दुल्हनिया

घायलों की भी हालत नाजुक
पुलिस ने बताया है कि जिनकी मौत हुई है, उनमें सशस्त्र पुलिस बल रिजर्व कॉन्स्टेबल काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल SI निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड जवान भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं। घायलों में दुबराज मिरिग, आकाश नायक और राजीव भारसागर का नाम है। तीनों का झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। झारसुगुड़ा एसपी गुंडाला राघवेंद्र के मुताबिक ट्रेलर ड्राइवर हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply