मन की बात के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को तीन मंत्र : टेक्नोलॉजी अपनाएं, ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दें, साइबर क्राइम से सतर्क रहें

मन की बात के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को तीन मंत्र : टेक्नोलॉजी अपनाएं, ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दें, साइबर क्राइम से सतर्क रहें

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देश को तीन मंत्र दिए। उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल एआई इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे।

उन्होंने कहा कि समिट में मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई। एआई की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। एग्जीविशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया। इसे पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया। भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला जा सकता है। पीएम ने कहा- एआई समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने रमजान और होली को कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, होली का भी त्योहार आ रहा है। आप सभी को शुभकामनाएं। ये त्योहार खुशी के साथ अपने परिवार के साथ मनाएं।

टी20 वर्ल्ड कप पर कहा- कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी
पीएम ने कहा- टी20 वर्ल्ड कप में कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वे दूसरे देश से इसलिए खेल रहे होते हैं क्योकि उनका परिवार वहां बस चुका है। मोदी ने बताया कि कनाडा टीम के कप्तान का जन्म गुरदासपुर में हुआ था। ये कनाडा के साथ-साथ भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात अंडर 16-18 के लिए भी खेल चुके हैं। ओमान, इटली, यूएई की भी टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़े : ट्रम्प ने ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

पीएम बोले- देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत
पीएम बोले- केरल में 10 महीने की बच्ची आलीन की मौत हो गई। उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। माता-पिता ने आलीन के अंग दान का फैसला लिया। आलीन का नाम सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनेशन की लिस्ट में जुड़ गया है। देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत है। पीएम ने कहा कि दिल्ली की लक्ष्मी देवी ने केदारनाथ की यात्रा हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद की। उन्हें एक डोनर का हार्ट मिला, इससे लक्ष्मी की जिंदगी बदल गई। ऐसे ही राजस्थान के सीकर के रामदेव को किडनी ट्रांसप्लांट कराया, आज वे स्पोर्ट्स में हैं।

पीएम ने डिजिटल अरेस्ट अवेयरनेस पर भी बात की
पीएम ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट को लेकर समाज में जागरूकता तो आई, लेकिन अभी भी बहुत अवेयरनेस की जरूरत है। कई बार लोगों से ठगी हो जाती है। कोई फोन कर बोलता है कि ‘मैं बड़ा अधिकारी हूं, डिटेल शेयर कीजिए’ लोग इसमें फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी को बैंक से केवाईसी , री-केवाईसी के मैसेज आते हैं। आज कल पेंशन, सब्सिटी, बीमा, यूपीआई सब कुछ बैंक खाते से जुड़ा है। इसलिए बैंक बीच-बीच में केवाईसी करते रहते हैं, री-केवाईसी करते रहते हैं। लेकिन हमें धोखेबाजों से बचकर रहना है।

‘23 फरवरी को राजाजी उत्सव मनाया जाएगा’
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश गुलामी के प्रतिकों को पीछे छोड़ रहा है। इस दिशा में हमारे राष्ट्रपति भवन में राजाजी उत्सव 23 फरवरी बनाया जाएगा। सी राजागोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। उन्होंने सत्ता को पद की तरह नहीं, सेवा की तरह देखा। उन्होंने बताया कि उनका जीवन हमें प्रेरित करता है। दुर्भाग्य से राष्ट्रपति भवन में ब्रीटिश शासकों की प्रतिमाएं लगी रहीं। अब उनकी जगह राजाजी की प्रतिमा लगाई जाएगी। ये प्रदर्नशी 24 फरवरी से 1 मार्च से लगेगी।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply