WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने किया शक्ति प्रदर्शन, शायरी से साधा निशाना, कहा- बेवफा कहके मेरा नाम लिया जाता है

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

गोंडा| महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्‍ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को 35 किलोमीटर का रोड शो किया। गोंडा बृजभूषण का यह शक्ति प्रदर्शन मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर था। इस रोड शो में उनका जगह-जगह पर स्वागत किया गया। अंत में वह रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा।”

अपने संबोधन में उन्‍होंने एक शायरी भी सुनाई। उन्‍होंने कहा कि ”कभी अश्क-कभी गम और कभी जहर पिया जाता है, तब यह मिला मुझको मोहब्बत का सिला, बेवफा कहके मेरा नाम लिया जाता है। इसको रुसवाई कहें या शोहरत, अपने दबे होठों से मेरा नाम लिया जाता है, कभी-कभी अपने आप से सवाल करने लगते हैं, जब-जब सरसरी नजर से सवाल करते हैं, तो गंभीर चीजों को नकार देते हैं।” बृजभूषण की सुनाई इस शायरी को माना जा रहा है कि उन्‍होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। बाद में जब पत्रकारों ने बृजभूषण से शायरी को लेकर प्रश्‍न किया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्‍होंने कहा कि मेरे सभी कार्यक्रम ऐसे ही होते हैं। ये पार्टी का कार्यक्रम है। यहां विवाद का कोई विषय नहीं है। बृजभूषण ने कैसरगंज से ही फिर अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा किया। उन्‍होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है।

इसके साथ ही बृजभूषण ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दौर में भारत की 78 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया। कांग्रेस के समय से 33 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चीन के कब्जे में चला गया। जब पाकिस्तान के 92 हजार सैनिकों को भारत ने बंदी बनाया तो कांग्रेस के लोगों ने उन्हें छोड़ दिया। अगर उस समय मोदी पीएम होते या बीजेपी का कोई पीएम होता, तो पहले पाकिस्तान से जमीन छुड़ाई जाती। इसके बाद उनके सैनिकों को यहां से छोड़ा जाता।

Leave a Reply