SAFF चैंपियनशिप भारत ने नौवीं बार जीती, कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

खेल फुटबॉल

बेंगलुरु| भारत ने नौवीं बार साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप (एसएएफएफ) जीती है। मंगलवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में कुवैत को पेनल्टी में 4-5 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में फुल टाइम तक दोनों टीमें 1-1 के स्‍कोर से बराबर रहीं। इसके बाद 30 मिनट का एक्सट्रा टाइम में भी दोनों टीमों में से किसी ने कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनल्टी में भारत ने कुवैत को हरा कर नौवीं बार चैंपियनशिप अपने नाम की। भारत के लिए लालिंन जुवाला चांग्ते ने गोल दागा। कुवैत के स्ट्राइकर शबेव अल खल्दी ने मैच के 14वें मिनट पर गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। उन्होंने लेफ्ट विंग अब्दुल्ला अमर के क्रॉस पर गोल दागा। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत इस शॉट को रोकने में नाकाम रहे।

शुरुआती 15 मिनट में 0-1 से पिछड़ने के बाद लालिंन जुवाला चांग्ते ने हाफ टाइम से पहले टीम इंडिया को बराबरी दिलाई। चांग्ते ने 38वें मिनट पर गोल दागा। उन्होंने सहल के क्रॉस पर गोल किया, जो सहल ने कप्तान सुनील छेत्री के पास पर दिया था। दरअसल, बॉक्स के सेंटर से छेत्री ने अपने लेफ्ट की ओर खड़े सहल को पास दिया, जिसे सहल ने क्रॉस कर वापस चांग्ते के पास पहुंचाया और चांग्ते ने कुवैती गोलकीपर को छकाने में कोई गलती नहीं की।

हाफ टाइम पर स्कोर बराबरी पर रहा। 75वें मिनट में भारत के रोहित कुमार पीला कार्ड मिला। मैच के दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं आया। स्कोर 1-1 से बराबर रहा। भारत ने मैच में गोल की तरफ 7 शॉट मारे। वहीं, कुवैत ने 14 शॉट मारे। हालांकि, गोल की तरफ भारत के 4 और कुवैत के 3 शॉट गए। मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया, इसके बावजूद स्कोर 1-1 से बराबर रहा। पेनल्टी शूटआउट में चला गया।

Leave a Reply