PM मोदी को ग्रीस में मिला सर्वोच्च सम्मान, Grand Cross of the Order of Honor से हुए सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीस नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एथेंस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। बता दें कि ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी। ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी खास ओहदे के कारण ग्रीस को ऊचाईंयों पर ले जाने में योगदान दिया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए ग्रीस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ”मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। ये ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।

ग्रीस यात्रा पर के प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत
ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोलू के साथ मोदी की बैठक के बाद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. इससे पह ले, मोदी ने यूनान की राष्ट्रपति से कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता केवल भारत की ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की जीत है।

Leave a Reply