IPL : बारिश के कारण टला फाइनल मुकाबला आज शाम 7:30 बजे होगा

क्रिकेट खेल गुजरात राष्ट्रीय राष्ट्रीय

अहमदाबाद| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला तेज बारिश होने के कारण रविवार को नहीं हो पाया। यह मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच होना है। रविवार को अहमदाबाद में शाम से ही लगातार हो रही है। टॉस तक नहीं हो पाया। इस वजह से मैच रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया। अब आज (सोमवार) रात 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। हालांकि सोमवार को भी अहमदाबाद में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

अगर सोमवार को भी बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो ट्रॉफी किसे मिलेगी इस पर कुछ भी नहीं कहा गया। आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल रद्द होने पर ट्रॉफी दोनों टीमों में शेयर की जाती है। ऐसे में आईपीएल फाइनल रद्द होने पर भी ट्रॉफी शेयर की जा सकती है या फिर प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप करने वाली गुजरात को चैंपियन घोषित किया जा सकता है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल मुकाबला होगा। रायडू ने मौजूदा सीजन के 15 मुकाबलों में 132.38 के स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए। ओवरऑल आईपीएल में रायडू ने 203 मुकाबलों में 127.29 के स्ट्राइक रेट से 4329 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 22 अर्धशतक हैं।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात पर टाइटल डिफेंड करने का दबाव होगा क्‍यों कि फाइनल मुकाबला घरेलू पिच पर हो रहा है। टीम इस सीजन में अब तक (लीग स्टेज और प्लेऑफ) कुल 16 मैच खेली है, जिसमें उसे 11 में जीत मिली है और पांच में हार मिली है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने टूर्नामेंट में मुंबई (पांच टाइटल) के बाद सबसे ज्यादा चार खिताब जीते हैं। 14 में से 12 सीजन में टीम प्लेऑफ में पहुंची और 10वीं बार फाइनल खेल रही है।

Leave a Reply