एजेंसी, गुवाहाटी। आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया है. केकेआर की इस सीजन यह पहली जीत है. वहीं राजस्थान की लगातार दूसरी हार है. राजस्थान ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बनाए थे. जवाब में केकेआर ने 18वें ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. केके आर के लिए क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंद में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले. 17 ओवर में केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 135 रन हो गया है. अब केकेआर को 18 गेंद में सिर्फ 17 रन बनाने हैं. क्विटंन डिकॉक 58 गेंद 81 रन पर हैं. वह 7 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं. अंगकृश रघुवंशी 17 गेंद में दो चौके के साथ 22 रन पर हैं.
16 ओवर में केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 125 रन हो गया है. अब केकेआर को 24 गेंद में सिर्फ 27 रन बनाने हैं. क्विटंन डिकॉक 54 गेंद 79 रन पर हैं. वह 7 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं. अंगकृश रघुवंशी 15 गेंद में दो चौके के साथ 20 रन पर हैं. 15 ओवर में केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 118 रन हो गया है. अब केकेआर को 30 गेंद में सिर्फ 34 रन बनाने हैं. क्विटंन डिकॉक 50 गेंद 73 रन पर हैं. वह 6 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं. अंगकृश 13 गेंद में दो चौके के साथ 19 रन पर हैं. 14 ओ वर में केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 109 रन हो गया है. अब केकेआर को 36 गेंद में सिर्फ 43 रन बनाने हैं. क्विटंन डिकॉक 47 गेंद 70 रन पर हैं. वह 6 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं. अंगकृश रघुवंशी 10 गेंद में एक चौके के साथ 13 रन पर हैं.


