शिवराज बोले- कांग्रेस में चुनाव लड़ने वालों का टोटा, इनके पास न सेना बची, न सेनापति

भोपाल| मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा में बैक डोर से एंट्री की है। जिस पार्टी के सर्वोच्च नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो, उस पार्टी का क्या होगा, यह कल्पना की जा सकती है। शिवराज […]

Continue Reading

लोस चुनाव से पूर्व भोपाल में पुलिस और केंद्रीय बल के 500 जवानों ने निकाला फ्लैगमार्च

भोपाल। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्षता पूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार को सुबह 11 बजे को पुलिस ने निकाला 70 वाहनों में 500 जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस के साथ क्यूआरएफ, एसएएफ के जवान भी शामिल थे। यह मार्च सेंट्रल लाइब्रेरी से शुरू होकर लाल परेड मैदान पर समाप्त हो […]

Continue Reading

एमपी सरकार ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही अखिल भारतीय सेवा (आइएएस, आइपीएस और आइएफएस) के अधिकारियों का महंगाई भत्ता भी चार प्रतिशत और बढ़ा दिया है। अब इन्हें एक जनवरी 2024 से 46 के स्थान पर 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जबकि, […]

Continue Reading

खंडवा : किसान के घर में लगी आग, 4 लाख कैश, घर का सामान और पशु भी जिंदा जल गए

खंडवा। घर में सभी गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक से गर्म लपटों का एहसास हुआ। देखा तो सभी के होश उड़ गए। पूरे घर में भीषण आग की लपटें थी। परिवार के सदस्यों को छोड़कर बाकी सबकुछ मेरी आंखों के सामने जलता रहा और मैं देखते रहा। यह बात आग से पीड़ित […]

Continue Reading

बालाघाट जिले में तुमड़ीटोला सावंगी की चंदन नदी में मिला बाघ का शव

बालाघाट। वन विकास निगम वारासिवनी के तुमड़ीटोला सावंगी से प्रवाहित होने वाली चंदन नदी में एक बाघ का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला है। रविवार को शव मिलने की जानकारी एक किसान द्वारा वन विभाग को दी गई। इस क्षेत्र को सबसे पहले सील कर डाग स्क्वाड की मदद लेकर जांच की जा रही है। […]

Continue Reading

भगवान उनकी मनोकामना पूरी करे, पार्टी छोड़कर जाने वालों की पहले जैसी न हो स्थिति- कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

भोपाल। कांग्रेस छोड़कर कई नेता पहले भी भाजपा में गए हैं पर उनकी क्या स्थिति है, यह भी सबको देख लेना चाहिए। जिस मंशा के साथ लोग जा रहे हैं, भगवान उनकी मनोकामना पूरी करे। हम नई और युवा पार्टी बनाएंगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को मीडिया से चर्चा में […]

Continue Reading

चार पीसीसीएफ समेत 17 आईएफएस अफसरों के तबादले, अतुल श्रीवास्तव बनाए गए वाइल्ड लाइफ वार्डन

भोपाल। वन विभाग के चार पीसीसीएफ (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) समेत 13 आइएफएस अधिकारियों का तबादला शासन ने कर दिया है। अतुल कुमार श्रीवास्तव को पीसीसीएफ कार्य आयोजना एवं भू अभिलेख मुख्यालय भोपाल से तबादला कर पीसीसीएफ वन्यप्राणी (वाइल्ड लाइफ वार्डन) बनाया गया है। इसी तरह राकेश कुमार यादव को पीसीसीएफ प्रशासन एक से प्रबंध […]

Continue Reading

एमपी में 4 चरण में लोस चुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू, सख्ती से होगा पालन- सीईओ अनुपम राजन

प्रदेश में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से होगा पालन – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की तारीखों की शनिवार को घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी पूरी तरह से प्रभावशील […]

Continue Reading

सिवनी, बालाघाट में बारिश, ओले भी गिरे, एमपी में अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

सिवनी, बालाघाटl मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया। शनिवार को सिवनी और बालाघाट में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बालाघाट के लालबर्रा क्षेत्र में तो ओले भी गिरे। सिवनी में करीब 40 मिनट तक पानी गिरा। जिले में कुछ जगह पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन यानी […]

Continue Reading

लोस चुनाव की घोषणा के कुछ घंटे पहले ही मध्य प्रदेश में पेंशनरों की महंगाई राहत 4 से 9% तक बढ़ी

भोपाल। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कुछ घंटे पहले ही शनिवार को राज्य सरकार ने पेंशनरों की महंगाई राहत में चार से नौ प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी। अब यह सातवें वेतनमान में 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गई है। वहीं, छठे वेतनमान वाले पेंशनर्स की महंगाई राहत नौ प्रतिशत बढ़कर […]

Continue Reading