न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में जाना लगभग हुआ तय

क्रिकेट खेल

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वनडे विश्व कप 2023 के तहत खेले गए मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड की जीत में ट्रेंट बोल्ट का अहम योगदान रहा। उन्होंने 10 ओवर में 37 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में श्रीलंका की पूरी टीम केवल 171 रन ही बना सकी और आउट हो गई। टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। श्रीलंका की ओर से केवल एक ही बल्लेबाज अर्धशतक जड़ पाया, बाकी बल्लेबाज आते और जाते रहे। कुसल परेरा ने 28 बॉल 51 रन की बेहतरीन पारी खेली। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के दिए हुए टारगेट को सिर्फ 23.2 ओवर में ही चेज कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। जहां उन्हें भारत के खिलाफ मैच खेलना होगा।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन : डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (डब्ल्यू), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

Leave a Reply