नई दिल्ली| केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान ऊंचाई चोटियों पर हल्की बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि आज जम्मू और कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। प्रदेश में तीन-छह नवंबर तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सात और आठ नवंबर तक अलग-अल ग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा कि 9-10 नवंबर तक मौसम आमतौर पर बाद ल छाए रहेंगे और कुछ ऊंची चोटियों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि केन्द्रशासित प्रदेश के बांदीपुरा के राजदान टॉप पर बारिश हुई है। देर रात ताजा हल्की बर्फबारी हुई है जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई।
कश्मीर के मौसम विशेषज्ञ फैजान आरिफ का कहना है कि बेहद कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज कुछ इलाकों में, खासकर उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या हिमपात होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार अगले दस दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो और पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के अनुमान हैं। श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद काजीगुंड में 4.0, पहलगाम में 2.8, कुपवाड़ा में 8.5, कोकेरनाग में 6.5 और गुलमर्ग में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


