फोन हैकिंग मामला: अश्विनी वैष्णव ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले- 150 देशों को भेजे गए मैसेज

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| मोबाइल फोन हैकिंग अलर्ट मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कांफेंस किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर चिंतित है और इसकी तह तक जाएगी। मंगलवार को देश के कई दिग्गज विपक्षी नेताओं के एप्पल आईफोन हैकिंग मामले में कंपनी के स्पष्टीकरण के बाद केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर चिंतित है और वह इसकी तह तक जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि देश में कुछ बाध्यकारी आलोचक हैं। एप्पल ने 150 देशों को ये अलर्ट मैसेज भेजा है।

150 देशों को भेजा गया अलर्ट

मामले पर बवाल मचने के बाद केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा, “सरकार इस मुद्दे को लेकर चिंतित है और वह इसकी तह तक जाएगी। देश में कुछ बाध्यकारी आलोचक हैं। ये लोग देश का विकास नहीं देख सकते क्योंकि जब इनका परिवार सत्ता में था तो ये सिर्फ अपने बारे में सोचते थे। एप्पल की तरफ से भेज गए मेल से यह समझा जा सकता है कि उनके पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने अनुमान के आधार पर जानकारी भेजी है। यह अस्पष्ट है। एप्पल ने स्पष्टीकरण जारी किया है कि बाध्यकारी आलोचकों के आरोप सच नहीं हैं। ऐसी सलाह 150 देशों में लोगों को भेजी गई है।”

कुछ लोग झूठ फैलाने की कर रहे हैं कोशिश

उन्होंने आगे कहा, “जब भी इन बाध्यकारी आलोचकों के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं होता है, तो वे केवल निगरानी ही कहते हैं। उन्होंने कुछ वर्षों तक इसकी कोशिश की है।” पहले भी, हमने उचित जांच की थी और मामले की निगरानी न्यायपालिका द्वा रा भी की गई थी, लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थीं, जिन्होंने कहा था कि उनके दो बच्चों के फोन हैक कर लिए गए थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कुछ बाध्यकारी आलोचक झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं” बता दें कि आज सुबह कांग्रेस नेता शशि थरूर, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समते कई विपक्षी नेताओं ने एप्पल की ओर से भेज गए मैसेज और ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सरकार पर हमला बोला है।

Leave a Reply