CMO को फोन कर बोले- कॉल न उठाने पर बैक कॉल करना आप उचित नहीं समझते, जनप्रतिनिधियों से मांगे माफी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

कॉल न उठाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर सीएमओ को फटकार लगाई।

कानपुर। कानपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनप्रतिनिधियों का कॉल न उठाना उनको भारी पड़ गया। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और उनको कॉल न उठाने पर जनप्रतिनिधियों से माफी मांगने का आदेश दिया। साथ ही सभी के कॉल रिसीव करने और व्यस्त होने पर कॉल बैक करने के निर्देश दिए। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई जिम्मेदार अधिकारी सांसद व विधायकों के कॉल रिसीव नहीं करते है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को काफी समस्या होती है और उनके पास आए पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। विधानसभा परिषद के सदस्य अरुण पाठक ने सीएमओ डॉ. आलोक रंजन को समस्या के निस्तारण के लिए कॉल की थी, लेकिन सीएमओ ने कॉल रिसीव नहीं की थी।

इसके कुछ दिन बाद बिठूर विभानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सीएमओ को कॉल की तो उनकी भी कॉल सी एमओ ने नहीं उठाई थी। जिसकी शिकायत दोनों जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी सीएमओ व जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा कॉल न उठाने की शिकायतें मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची।इस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएमओ डॉ.आलोक रंजन को फटकार लगाई। साथ ही जनप्रतिनिधियों से माफी मांगने का आदेश दिया। जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने पर मंडलायुक्त और अधिकारियों को भी कड़ी हिदायत दी। कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों की कॉल जरूर उठाए। मीटिंग या व्यस्त होने पर मिस्ड कॉल पर कॉल मिलाकर बात करे। ऐसा व्यवहार जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ दोबारा नहीं होना चाहिए। दोबारा शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply