नई दिल्ली। ‘चक दे इंडिया’ फेम एक्टर रियो कपाड़िया का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। रियो के निधन की खबर को उनके करीबी दोस्त फैजल मलिक ने कन्फर्म करते हुए कहा- दोस्तों, बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे। उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। कल यानी 15 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रियो कपाड़िया ने शाहरुख खान की चक दे इंडिया, हैप्पी न्यू ईयर, ‘मर्दानी’, ‘प्रधानमंत्री’, ‘हम हैं राही कार के’, ‘श्री’, ‘एक अनहोनी’, ‘मुंबई मेरी जान’ और ‘दिल चाहता है’ फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार रियो को आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में देखा गया था। इससे पहले साल 2021 में रियो ने अभिषेक बच्चन संग ‘द बिग बुल’ में काम किया था।


