एजेंसी, चंबा। Chamba Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के ककीरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। गुजरात से आए पर्यटकों की एक टैक्सी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 6 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तुरंत ककीरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।
#WATCH | Chamba, Himachal Pradesh | Chamba Deputy Commissioner Mukesh Repaswal says, “In the early morning, Chamba police received an information about an accident that occurred around 3.30 AM, where a car crashed near Kakira on Ladu Road. The vehicle was carrying approximately… pic.twitter.com/fDbnMKj302
— ANI (@ANI) May 11, 2026
धर्मशाला से डलहौजी जा रहा था दल
जानकारी के अनुसार, गुजरात के पर्यटकों का यह दल धर्मशाला से डलहौजी की ओर यात्रा कर रहा था। उनकी इनोवा टैक्सी (मंडी नंबर) जैसे ही ककीरा घार के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने ही सबसे पहले राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को इस घटना की जानकारी दी।
खराब मौसम और फिसलन बनी काल
पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंबा ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जांच के अनुसार, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी, जो इस भीषण हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान और प्रशासनिक कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पूरे ककीरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


