पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल कैबिनेट भंग, नई सरकार बनाने का रास्ता साफ

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल कैबिनेट भंग, अब मुख्यमंत्री नहीं ममता बनर्जी, नई सरकार बनाने का रास्ता साफ

एजेंसी, कोलकाला। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में बीजेपी की अगुवाई में नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने गुरुवार को कार्यकाल पूरा होने के बाद 7 मई से पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी की। यह कदम तब उठाया गया, जब पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़े : असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत बीजेपी के बड़े नेता और सीएम होंगे शामिल

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply