एटीएस

मुंबई में गार्ड्स पर चाकू से हमला, एटीएस को मिले आईएसआईएस से जुड़े दस्तावेज

देश/प्रदेश नई दिल्ली महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय राष्ट्रीय

मुंबई में गार्ड्स पर चाकू से हमला, एटीएस को मिले आईएसआईएस से जुड़े दस्तावेज

एजेंसी, मुंबई। मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में एक सिरफिरे युवक द्वारा दो सुरक्षा गार्डों पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है, जिसने सोमवार सुबह करीब 4 बजे ड्यूटी पर तैनात गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन पर चाकू से हमला किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हमला करने से पहले गार्ड्स से उनका धर्म पूछा और एक गार्ड को ‘कलमा’ पढ़ने के लिए मजबूर किया।

महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान आईएसआईएस से जुड़े हाथ से लिखे नोट्स, एक लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। एटीएस के मुताबिक, यह ‘लोन वुल्फ अटैक’ का मामला है, जिसमें आरोपी ने अकेले ही हमले की साजिश रची थी। आरोपी साइंस ग्रेजुएट है और 20 साल तक अमेरिका में रहने के बाद 2020 में भारत लौटा था। वह वर्तमान में ऑनलाइन केमिस्ट्री कोचिंग देता था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘सेल्फ-रैडिकलाइजेशन’ (आत्म-कट्टरपंथ) का मामला बताया है। जांच एजेंसियों को मिले नोट्स से पता चला है कि आरोपी आतंकी संगठन में शामिल होना चाहता था और यह हमला उसी दिशा में उसका पहला कदम था। फिलहाल दोनों घायल गार्ड्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। मामले की गहराई से जांच के लिए एनआईए और एटीएस की टीमें जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़े : भोपाल में छात्रा से धोखाधड़ी और शोषण : मुस्लिम संगठन ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी मुख्यमंत्री निवास घेरने की चेतावनी

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply