केएल राहुल

केएल राहुल ने आईपीएल में रचा इतिहास : 152 रन की तूफानी पारी के साथ टी20 में बनाया सबसे बड़ा भारतीय स्कोर

क्रिकेट खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। KL Rahul 152 Runs : दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया है। राहुल ने नाबाद 152 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर पुरुषों के टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे युवा सितारों के पिछले कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया।

अरुण जेटली स्टेडियम में छक्कों की बारिश

दिल्ली के घरेलू मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने महज 67 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 152 रन कूट डाले, जिसमें 16 शानदार चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस रिकॉर्ड पारी के साथ ही राहुल अब भारत के सबसे सफल टी20 व्यक्तिगत स्कोरर बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा (151 रन) के नाम था, जो उन्होंने 2024 में मेघालय के खिलाफ बनाया था।

टी20 में भारतीयों द्वारा बनाए गए शीर्ष स्कोर:

  • 152 रन:  केएल राहुल बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली (2026)

  • 151 रन: तिलक वर्मा बनाम मेघालय, राजकोट (2024)

  • 148 रन: अभिषेक शर्मा बनाम बंगाल, सिकंदराबाद (2025)

  • 147 रन: श्रेयस अय्यर बनाम सिक्किम, इंदौर (2019)

दिल्ली कैपिटल्स ने खड़ा किया रनों का पहाड़

केएल राहुल की इस आतिशी पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है। राहुल को दूसरे छोर से नीतीश राणा का भरपूर साथ मिला, जिन्होंने 44 गेंदों में 91 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की विशाल साझेदारी हुई। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और जेवियर बर्टलेट ही एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी का तीखा प्रहार : 4 मई को समाप्त होगा टीएमसी का ‘महाजंगलराज’, बंगाल में अब परिवर्तन तय

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply