MP के CM श‍िवराज सिंह बोले- हमने चांद को छू लिया है

भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंड‍िंंग पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है। सफल लैंड‍िंंग के बाद मप्र के सीएम श‍िवराज बोले- हमने चांद को छू लिया है। इतिहास के पन्नों में ये पल अमर हो गया है। चांद पर जय हो। उन्‍होंने कहा कि हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान 3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। सारा देश आज गर्व से भरा हुआ है। मन आनंद और प्रसन्नता से सराबोर है। मैं भारत के वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिनकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम के कारण यह क्षण आए हैं। श‍िवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम है कि अब हमारा विक्रम लैंडरचांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्‍होंने कहा कि अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। वंदे मातरम्, भारत माता की जय।

Leave a Reply