गुलाम नबी बोले- भारतीय मुसलमान पहले हिंदू थे, 600 साल पहले कश्मीर में सब कश्मीरी पंडित थे, वीडियो वायरल

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

श्रीनगर| जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का नौ अगस्‍त को डोडा जिले के थाथरी इलाके में दिए बयान का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में गुलाम नबी कह रहे हैं कि इस्लाम से कहीं ज्यादा पुराना हिंदू धर्म है। कश्‍मीर में छह सौ साल पहले कोई मुसलमान नहीं था। यहां सभी कश्‍मीरी पंडित थे। मुगलों की सेना के साथ केवल 10-20 मुसलमान भारत आए थे। बाकी का धर्म परिवर्तन कर दिया गया। गुलाब नबी के वायरल वीडियो की पुष्टि ‘द पैक्‍ट इंडिया’ नहीं करता है।

कांग्रेस में 50 साल तक रहने के बाद गुलाम नबी आजाद (73 साल) ने पार्टी से अलग होने का फैसला किया था। पिछले साल 26 सितंबर को उन्होंने अपनी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी बनाई थी। कांग्रेस से अलग होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि 2013 में जब राहुल गांधी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष का पद संभाला तो उन्होंने पूरे परामर्श तंत्र को ध्वस्त कर दिया था। आजाद ने यह भी दावा किया था कि पार्टी में सभी वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर दिया गया और अनुभवहीन चाटुकारों की एक नई मंडली ने पार्टी के मामलों को चलाना शुरू कर दिया था।

आइए जानते हैं वायरल वीडियो क्‍या कहे गुलाम नबी
‘मैंने पार्लियामेंट में बहुत चीजें कहीं, जो आप तक यहां नहीं पहुंचीं। हमारे एक नेता ने कहा था कुछ लोग बाहर से आए थे। मैंने कहा, कोई अंदर या बाहर से नहीं आया भारत में। इस्लाम तो आया ही 1500 साल पहले। हिंदू धर्म बहुत पुराना है। तो बाहर से आए होंगे 10-20, जो मुगलों की फौज में थे। बाकी तो सब हिंदू से कन्वर्ट हो गए मुसलमान हिंदुस्तान में। उसकी मिसाल हमारे कश्मीर में है। कश्मीर में कौन था 600 साल पहले, सब कश्मीरी पंडित थे। सब मुसलमान बन गए। सब इसी (हिंदू) धर्म में पैदा हुए।‘

Leave a Reply