सीएसके का तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर
एजेंसी, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का अभी आगाज भी नहीं हुआ है और इससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लग गया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले चेन्नई के धाकड़ तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी से बॉलिंग यूनिट में एक खालीपन आ गया है, खासकर अहम डेथ ओवर्स में, जहां उनसे एक अहम भूमिका निभाने की उम्मीद थी।
सीएसके के सीईओ ने की पुष्टि
31 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और वे समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे। सीएसके के सीईओ के.एस. विश्वनाथन ने यह जानकारी दी। सीएसके के सीईओ के.एस. विश्वनाथन ने स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत में कहा कि यह हमारे लिए एक बड़ा झटका है। एलिस एक अहम गेंदबाज हैं, खासकर डेथ ओवर्स में। हम उनकी जगह किसी और खिलाड़ी की तलाश कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी खिताब साल 2023 में जीता था। पिछले 2 सीजन चेन्नई की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इस सीजन फैंस को टीम से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन नाथन एलिस के बाहर होने से इन उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। अब देखना होगा कि टीम नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर किस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करती है।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।
ये भी पढ़े : आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


