गेल और रोहित के स्पेशल क्लब में होगी कोहली की एंट्री
एजेंसी, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। क्रिकेट फैंस को 28 मार्च से आईपीएल का एक्शन देखने को मिलेगा। आईपीएल के 19वें सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इस मुकाबले में सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी। पिछले सीजन आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली बल्ले से कमाल करने के लिए बेताब होंगे। इस दौरान उनके पास बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का मौका होगा।
गेल और रोहित के क्लब में होगी एंट्री
दरअसल, विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं। इस लिस्ट में वह तीसरे पायदान पर हैं। कोहली इस सीजन 9 छक्के जड़ते ही आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल कोहली के नाम 267 आईपीएल मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के दर्ज हैं। आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज 300 छक्कों का आंकड़ा छू पाए हैं। इनमें T20 के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। गेल ने आईपीएल में 350 से ज्यादा छक्के जड़े हैं, जबकि रोहित 302 छक्के जड़ चुके हैं। बता दें, आईपीएल में अब तक 5 बल्लेबाज ही 250 से ज्यादा छक्के जड़ने में कामयाब हुए हैं। इनमें 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छ्क्के जड़ने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल – 357
रोहित शर्मा – 302
विराट कोहली – 291
महेंद्र सिंह धोनी – 264
एबी डिविलियर्स – 251
गौरतलब है कि विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 39.54 के औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। किंग कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 771 चौके जड़े हैं।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली – 8661
रोहित शर्मा – 7046
शिखर धवन – 6769
डेविड वॉर्नर – 6565
सुरेश रैना – 5528
एमएस धोनी – 5439
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


