बैंकों में हफ्ते में प्रत्येेक शनिवार और रविवार को कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली: देशभर के बैंक कर्मचारियों के लिए शुक्रवार का दिन एक बड़ा तोहफा लेकर आया। बैंक कर्मियों को सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। बैंक में अब केवल पांच दिन (सोमवार से शु्क्रवार) ही काम होगा। हर शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज ने इस नई व्‍यवस्‍था पर मुहर लगा दी है। हालांकि बैंकों के समय में भी बदलाव किया गया है।

इस समय बैंकों में काम करने वालों को सिर्फ रविवार की छुट्टी मिलती है। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते है। लेकिन पहले और तीसरे शनिवार को बैंकों में शाम पांच बजे तक कामकाज होता है। संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज की शुक्रवार मीटिंग हुई। इस बैठक में हफ्ते में 5 दिन काम करने और 2 दिन छुट्टी को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ा आराम होगा। बैंक अब केवल सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों को दो दिन के वीकली ऑफ का तोहफा मिलने के बाद उनके काम के घंटों में इजाफा किया गया है। अगर बैंकों में 5 डे वीक व्यवस्था लागू होती है, तो फिर कर्मचारियों को रोज 40 मिनट ज्यादा काम करना पड़ सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) की बैठक के बाद बैंक कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी मिला करेगी। अब सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ही बैंकों में काम काज होगा। हर शनिवार और रविवार बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply