पाकिस्तान डिफेंस मिनिस्टर

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सोल्जर्स ढेर : पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर बोले- अब अफगानिस्तान के साथ ‘ओपन वॉर’

अंतर्राष्ट्रीय अफगानिस्तान नई दिल्ली पाकिस्तान राष्ट्रीय

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि “हमारे देश का पेशेंस अब खत्म हो चुका है” और अब अफगानिस्तान के खिलाफ “ओपन वॉर” (खुली जंग) जारी है। इस्लामाबाद ने दावा किया था कि अफगानिस्तान की ओर से बॉर्डर पार हमला किया गया है, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई और दोनों ओर से अटैक शुरू हो गए। आसिफ का यह बयान इसी घटनाक्रम के बाद आया है।

डिफेंस मिनिस्टर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “पाकिस्तान को होप थी कि नाटो (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन) फोर्सेस की वापसी के बाद अफगानिस्तान में पीस कायम होगी और तालिबान वहां की पब्लिक की भलाई तथा रीजनल स्टेबिलिटी पर ध्यान देगा…।” उन्होंने आगे कहा, “हमारा पेशेंस अब जवाब दे चुका है। अब हमारे बीच ओपन वॉर की सिचुएशन है।” हालांकि, आसिफ के इन कमेंट्स पर अफगानिस्तान गवर्नमेंट के ऑफिशियल्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। पाकिस्तानी अथॉरिटीज और अफगानिस्तान गवर्नमेंट के स्पोक्सपर्सन जबिहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की कैपिटल काबुल, साउथ में कंधार और साउथ-ईस्ट में पक्तिया प्रोविंस में एयर स्ट्राइक की।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने किया आग्रह, बोले- निवेश और नवाचार के साथ आगे आए उद्योग

पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले अफगानिस्तान द्वारा किए गए क्रॉस बॉर्डर अटैक्स के रिस्पॉन्स में थे। नेबरिंग कंट्रीज के बीच तेज हुए इन हमलों से कतर की मेडिएशन में हुआ सीजफायर कमजोर पड़ता दिख रहा है। दोनों देशों की गवर्नमेंट्स ने कैजुअल्टीज की संख्या के बारे में एक-दूसरे से बिल्कुल अपोजिट दावे किए हैं। हालांकि इन दावों की इंडिपेंडेंट रूप से कन्फर्मेशन नहीं की जा सकी है। अफगानिस्तान के डिफेंस मिनिस्ट्री ने रिपोर्ट दी कि 55 पाकिस्तानी सोल्जर्स मारे गए हैं, जिनमें से कुछ की डेड बॉडीज अफगानिस्तान लाई गई हैं। मिनिस्ट्री ने यह भी दावा किया कि “कई अन्य सोल्जर्स को कैप्चर कर लिया गया है।” उनके मुताबिक, अफगानिस्तान के 8 सैनिक मारे गए और 11 इंजर्ड हुए। अफगान मिनिस्ट्री ने पाकिस्तानी आर्मी की 19 चौकियों और 2 मिलिट्री बेसेस को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान के इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि केवल 2 पाकिस्तानी सोल्जर्स मारे गए हैं। प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ के स्पोक्सपर्सन मोशर्रफ अली जैदी ने किसी भी सोल्जर के पकड़े जाने की बात को रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि अफगानिस्तान के कम से कम 133 फाइटर्स मारे गए और 200 से अधिक इंजर्ड हुए हैं। इस्लामाबाद के सीनियर सिक्योरिटी ऑफिशियल्स ने बताया कि बॉर्डर की कुछ चौकियों पर अफगान आर्मी ने व्हाइट फ्लैग्स दिखाए थे, जिसे आमतौर पर फायरिंग रोकने की रिक्वेस्ट माना जाता है। ऑफिशियल्स के अनुसार, पाकिस्तानी सोल्जर्स तालिबान गवर्नमेंट द्वारा “बिना किसी प्रोवोकेशन के की गई कार्रवाई” का करारा जवाब दे रहे हैं। डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने तालिबान पर ह्युमन राइट्स और वीमेन राइट्स के वॉयलेशन के आरोप भी लगाए। पाकिस्तान की अथॉरिटीज ने बताया कि नॉर्थ-वेस्टर्न तोरखम बॉर्डर से वापस लौट रहे अफगान रिफ्यूजियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। यूनाइटेड नेशंस रिफ्यूजी एजेंसी के डेटा के मुताबिक, पिछले साल ही 29 लाख लोग अफगानिस्तान लौटे हैं और इस साल अब तक करीब 80 हजार लोग वापस जा चुके हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply